कंप्यूटर GK: जानिए कंप्यूटर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

कंप्यूटर GK: जानिए कंप्यूटर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आज के डिजिटल युग में कम्प्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। चाहे वह ऑफिस हो , बैंकिंग सेक्टर हो , स्कूल हो , स्वास्थ्य सेवा हो या मनोरंजन कम्प्यूटर हर क्षेत्र में हमारी सहायता करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कम्प्यूटर क्या है, इसकी किस प्रकार की विभिन्न इकाइयां होती हैं, और यह कैसे काम करता है। इस ब्लॉग में हम कम्प्यूटर जुड़ी सामान्य और महत्वपूर्ण जानकारी ( General Knowledge ) को विस्तार से समझेंगे। 1. कम्प्यूटर क्या है ? कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो डेटा को प्रोसेस करता है और उपयोगकर्ता को उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह बहुत तेजी से गणना कर सकता है और बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर कर सकता है। कंप्यूटर की मुख्य विशेषता इसकी गति , सटीकता और थकानरहित काम करने की क्षमता है। 2. कम्प्यूटर के प्रमुख घटक कंप्यूटर के हार्डवेयर घटक मुख्य रूप से पाँच होते हैं: इनपुट डिवाइस ( Input Devices): यह उपकरण कंप्यूटर को डेटा और निर्देश प्रदान करते हैं। जैसे कीबोर्ड , माउस , स्कैन...